एनसीसी भर्ती में 30 विद्यार्थियों का चयन
बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- शेखूपुर रौरा स्थित आरडीपीडी इंस्टीट्यूट में 41 यूपी बटालियन एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें 110 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिनमें शारीरिक दक्षता, अनुशासन और मानसिक क्षमता के परीक्षण के बाद 30 विद्यार्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया कर्नल प्रियदर्शन चौधरी, सूबेदार प्रहलाद सिंह, लेफ्टिनेंट अवजीत कुमार सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह और जीसीआई सृष्टि अग्रवाल की देखरेख में हुई। संस्थान के एनसीसी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रबंधक गिरीश गर्ग, प्राचार्या डॉ. संतोष बंसल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.