एनसीसी भर्ती में 100 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
गाजीपुर, अगस्त 27 -- जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गुरुवार को एनसीसी भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। महाविद्यालय की 74 सीटों के लिए कुल 100 छात्र-छात्राओं ने शारीरिक और मानसिक परीक्षण में भाग लिया। एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए 34 छात्राओं और 27 छात्रों ने, जबकि तृतीय वर्ष के लिए 12 छात्राओं और 21 छात्रों ने दावेदारी पेश की। अभ्यर्थियों का अंतिम चयन शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को देखने के लिए कॉलेज परिसर में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की भीड़ मौजूद रही। चयन प्रक्रिया 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय की सैन्य टीम और कॉलेज प्रशासन की देखरेख में हुई। एनसीसी केयरटेकर अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने बताया कि एनसीसी यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.