एनसीसी भर्ती दौड़ परीक्षा में 165 ने दिखाया दम
गंगापार, अगस्त 6 -- लगातार हो रही बारिश के बावजूद मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का उत्साह कम नहीं हुआ। एनसीसी 'ए' एवं 'बी' सर्टिफिकेट के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ परीक्षा में विद्यालय के 165 कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चयन प्रक्रिया के माध्यम से कुल 76 कैडेटों का चयन किया जाना है। दौड़ परीक्षा 16वीं यूपी बटालियन के सूबेदार अखिलेश पांडेय, सीएचएम अवधेश यादव, हवलदार विशाल थापा तथा विद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. शिव दत्त मिश्र और डॉ. सतेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान शारीरिक दक्षता के साथ सामान्य ज्ञान और व्यक्तित्व साक्षात्कार भी लिया गया। यह भी पढ़ें- एनसीसी में चयनित युवाओं को मिला राष्ट्रनिर्माण का संदेश प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.