रामनगर, अप्रैल 15 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से एनसीसी बी और सी प्रमाणपत्र की परीक्षा गुरुवार को आयोजित की जाएगी। बुधवार को शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि प्रदेश के 157 परीक्षा केंद्रों पर सात हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड में एनसीसी की 319 यूनिट पंजीकृत हैं। बी प्रमाणपत्र के लिए 1971 और सी प्रमाणपत्र के लिए 5417 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.