बिजनौर, जून 22 -- 30 यूपी बटालियन एनसीसी बिजनौर के कमान अधिकारी कर्नल रोहिताश शर्मा ,लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन व सूबेदार मेजर भारत सिंह ,ट्रेनिंग जेसीओ मुमताज के मार्गदर्शन में गंगा बैराज के तट पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योग गुरु नरेंद्र सिंह और उनकी पूरी टीम के निर्देशन में बिजनौर क्लस्टर में आने वाले विद्यालय और महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। साथ ही योग से होने वाले लाभों से अवगत करते हुए कहा कि नियमित योग करने से दैनिक दिनचर्या एवं स्वास्थ्य में बेहतर सुधार होता है। इस कार्यक्रम में कैप्टन अशोक, लेफ्टिनेंट तेजपाल सिंह, लेफ्टिनेंट विकास, लेफ्टिनेंट देवेश राजपूत, लेफ्टिनेंट योगेश तथा सीटीओ भूपेंद्र पाल तथा बटालियन के समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर योगाभ्या...