शामली, जून 26 -- शामली। गुरूवार को शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज में 10 दिवसीय एनसीसी कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप के पहले दिन लगभग 500 कैडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैडेट्स के कैंप में पहुंचने पर सर्वप्रथम चीफ ऑफिसर नीरज कुमार एवं हवलदार ओमप्रकाश व अनूप राणा के नेतृत्व में कैडेट्स के डॉक्यूमेंट चेक किए गए तथा उनके लिविंग रूम आवंटित किए गए। इसके पश्चात कैंप के ओपनिंग एड्रेस में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सीपी भदौला ने कैडेट्स को कैंप में अनुशासित तथा टीम भावना के साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में अपने आप को समावेश करना है और साथ ही जाति धर्म से ऊपर उठकर एक दूसरे की जाति धर्म संस्कृति को सम्मान देकर एकजुट की भावना भी विकसित करना है। अंत में उन्होंने कैडेट्स को बताया कि कैंप ...