रुडकी, जुलाई 21 -- लक्सर, संवाददाता। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में जूनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स की भर्ती हेतु दक्षता परीक्षा 84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश आलमिया के निर्देश पर आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया का संचालन सूबेदार सुरेशचंद्र, हवलदार सुरजीत सिंह तथा गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर किरण भानिया ने एनसीसी अधिकारी डॉ. पारस चौधरी एवं स्वस्ति त्यागी के सहयोग से किया। भर्ती में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जिसमें से 51 छात्राओं का चयन किया गया। छात्राओं का चयन शारीरिक एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...