चतरा, अप्रैल 11 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। 22 झारखंड बटालियन एनसीसी हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित फायरिंग प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिंडारकोण के कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता हजारीबाग स्थित फायरिंग रेंज, सिलवार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के कैडेट्स ने भाग लिया।प्रतियोगिता में पिंडारकोण विद्यालय से कुल 24 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान प्रत्येक कैडेट को प्रारंभिक रूप से पांच-पांच गोलियां दी गईं, जिसके आधार पर उनकी निशानेबाजी का मूल्यांकन किया गया।जिन कैडेट्स का प्रदर्शन बेहतर रहा,उन्हें पुन: पांच-पांच राउंड फायरिंग का अवसर प्रदान किया गया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के कैडेट्स ने अनुशासन,एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन...