औरंगाबाद, अगस्त 22 -- नवीनगर प्रखंड के अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय, गुरदी में शुक्रवार को एनसीसी की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 148 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेकर एनसीसी के प्रति रुचि और उत्साह दिखाया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अक्षय जैन ने बताया कि परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशसेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परीक्षा के दौरान 13 बिहार बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल प्रदीप कुमार तक्षक ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों से बातचीत कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और एनसीसी के उद्देश्यों व लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- झारखंड रक्षा शक्ति व...