मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज में संचालित हो रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को एनसीसी मेरठ ग्रुप के कमांडर ब्रिगेडियर पीएस जांगू ने निरीक्षण किया। शिविर परिसर में पहुँचने पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्रुप कमांडर को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। ब्रिगेडियर जांगू ने कैडेट्स लाइन एरिया और शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कक्षाओं का जायजा लिया। कैडेट्स से संवाद स्थापित कर ग्रुप कमांडर ने एनसीसी का मूल महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि एक अनुशासित कैडेट देश की उन्नति में अद्वितीय योगदान दे सकता है। कैडेट्स की जिम्मेदारी सिर्फ एक सैनिक के रूप में तैयार होना नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में समाज की नि:स्वार्थ सेवा करना भी है। यह भी पढ़ें- फायरिंग प्रशिक्षण से एनसीसी कैडेटों को बनाए जा रहे कुशल निशानेबाज मध्य अवक...