दुमका, जुलाई 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के हजारीबाग ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपक गौड़ ने 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण निरीक्षण किया। बटालियन पहुंचने पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल कुमार, सूबेदार मेजर राजेश सिंह व सूबेदार मेजर विकास राय ने उनका स्वागत किया। कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश कर अनुशासन और उत्कृष्ट ड्रिल का प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्नल अनिल कुमार ने बटालियन की गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की प्रस्तुति दी। बताया गया कि बटालियन संताल परगना के स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं को एनसीसी प्रशिक्षण देकर उनमें अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का विकास कर रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका का दौरा ब्रिगेडियर गौड़ ने कैडेट नामांकन, नियमित परेड,...