बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। आठवीं बालिका वाहिनी एनसीसी की गर्ल कैडेट्स ने गुरुवार को यूबी एरिया प्रोबोसट यूनिट का भ्रमण किया। बरेली कॉलेज और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय की चुनी हुई गर्ल कैडेट्स ने यूबी एरिया प्रोबोसट यूनिट का भ्रमण कर सेना पुलिस में गर्ल के लिए संभावनाओं को विस्तार से जाना। इस दौरान कैडेट्स को सेना पुलिस में चयन प्रक्रिया समेत सेना पुलिस विभिन्न कार्यवाहियों के संचालन की जानकारी भी दी गई। यूनिट के द्वारा कैडेट्स की विभिन्न शंकाओं का भी समाधान किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट वंदना शर्मा कैप्टन, वीनम सक्सेना और केयरटेकर प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.