बागपत, सितम्बर 22 -- बड़ौत। 74 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, बड़ौत की कैडेट सुमैया ने मोहाली में आयोजित 35वीं ऑल इंडिया जीवीएम शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने 50 मीटर 3-पोजीशन (3पी), .22 कैलिबर पीप साइट राइफल स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पहले सुमैया ने एआई आईडीएसएससी में इसी स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली सुमैया के पिता मुजीबुर्रहमान राजमिस्त्री हैं। वर्तमान में वह दिगम्बर जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर परिवार, कॉलेज और 74 यूपी बटालियन एनसीसी में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...