अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़। एएमयू की 1/8 कंपनी एनसीसी के कैडेट शिवम सारस्वत की भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई है। उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सात मार्च को प्रतिष्ठित रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में कमीशन प्राप्त किया। 21 वर्षीय लेफ्टिनेंट शिवम सारस्वत अपने बैच के सबसे कम उम्र के अधिकारी हैं, जिन्हें यह कमीशन प्राप्त हुआ है। लेफ्टिनेंट सारस्वत ने वर्ष 2021 में एएमयू के मिंटो सर्किल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और वर्ष 2024 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने यूपीएससी की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा तथा सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार पहली ही कोशिश में उत्तीर्ण किया। एएमयू के मैकेनिकल इंजी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.