मैनपुरी, जून 25 -- नेशनल पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट हिमांशु राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया एनसीसी माउंटेनियरिंग एक्सपीडिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। 3 यूपी बटालियन के कैडेट हिमांशु ने देश के इस प्रतिष्ठित पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लिया था। हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में आयोजित इस दुर्गम अभियान के दौरान कैडेटों ने चिक्का, शेरी, टेंटा और एडवांस कैंप सहित कई कठिन चरणों को पार किया। अटूट साहस का परिचय देते हुए हिमांशु ने 5138 मीटर ऊंची जगतसुख पीक तथा 6001 मीटर ऊंचे माउंट देव टिब्बा पर देश का तिरंगा फहरा दिया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट ने हिमालय की चोटियों पर लहराया तिरंगा कैडेट हिमांशु राजपूत ने बताया कि इस साहसिक अभियान से उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में ...