एनसीसी कैडेट चयन रैली में चुने जूनियर डिवीजन के जांबाज
मैनपुरी, जुलाई 13 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 3-यूपी एनसीसी बटालियन द्वारा जूनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स के चयन के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। यह चयन रैली बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल विकास गुप्ता (शौर्य चक्र विजेता) के कुशल मार्गदर्शन में सूबेदार मेजर अशोक कुमार, सूबेदार मुकेश कुमार व अन्य सैन्य अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया के तहत एनसीसी मानकों के अनुसार विद्यार्थियों की नाप-तोल की गई और दौड़, लंबी कूद व ऊंची कूद जैसी शारीरिक दक्षता परीक्षाओं के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि एनसीसी युवाओं में नैतिकता, देशभक्ति और आत्मविश्वास जगाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाती है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने इसे व्यक्तित्व विकास, समय-प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.