सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- अखण्डनगर। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में एनसीसी कैडेट्य चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 129 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 52 छात्र एवं 77 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा से पूर्व विद्यालय में 18 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रतापगढ़ के कैप्टन मनोज कुमार, हवलदार सतीश जोशी एवं हवलदार वेद प्रकाश यादव का विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, समाजशास्त्र के शिक्षक मानवेन्द्र विक्रम सिंह तथा पीटी शिक्षिका शशि गौतम भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...