एनसीसी कैडेट को दी अग्नि सुरक्षा की जानकारी
जौनपुर, जून 11 -- जौनपुर, संवाददाता। फायर सर्विस जौनपुर की टीम ने बुधवार को नीलदीप एकेडमी सीहीपुर में एनसीसी कैडेट को आग से सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में विशेष प्रशिक्षण एवं माकड्रिल कराई गई। कैडेट को आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक माकड्रिल के माध्यम से कैडेट को वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का अनुभव भी दिया गया। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि युवाओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासित एवं जिम्मेदार युवा होते हैं और यदि इन्हें सही प्रशिक्षण मिले तो ये न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि अपने परिवार, विद्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.