एनसीसी कैडेट के प्रशिक्षण का दूसरा चरण शुरू
अल्मोड़ा, मई 24 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। ताड़ीखेत स्थित जेएनवि में एनसीसी कैडेट्स के द्वितीय चरण का दस दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में 366 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन कर्नल पीबी कुलकर्णी एवं सूबेदार मेजर दीपेंद्र सिंह कर रहे हैं। शिविर में कैडेट्स को अल्फा, ब्रावो, चार्ली एवं डेल्टा कंपनी में विभाजित किया गया है। पीटी, ड्रिल, परेड, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, सामूहिक अभ्यास होगा। यहां चीफ ऑफिसर अनुराधा शर्मा, मनीषा सक्सेना, शैलजा श्रीवास्तव आदि थीं। यह भी पढ़ें- Indian Armed Forces: 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद ऐसे बनें सेना में अफसर, जानें भर्ती होने के सारे रास्ते
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.