एनसीसी कैडेट अर्श दीप सिंह फायरिंग रेंज में रहे अव्वल
अमरोहा, जुलाई 9 -- अमरोहा। एएसएम मॉडर्न एकेडमी के कक्षा 12 के एनसीसी कैडेट अर्श दीप सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा में आयोजित कैंप CATC -92 के दौरान मुरादाबाद फायरिंग रेंज पर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। अल्फा कंपनी के कैडेट तेजस्व, कैडेट शिवानी, कैडेट सेजल चौधरी ने हेल्थ एंड हाइजीन कंपटीशन में शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अब ये कैडेट 13 जुलाई से बरेली में होने वाले कैंप (CATC -101) में इंटर बटालियन कंपटीशन के फाइनल राउंड में प्रतिभा करेंगे। एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियां से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा रस्तोगी ने कैडिटों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एनसीसी अफसरों ने भी कैडेट्स की सफलता पर हर्ष जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.