हापुड़, अगस्त 5 -- भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 38 यूपी बटालियन एनसीसी के सौजन्य से एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ के सभागार में टीबी जागरूकता एवं नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनपद हापुड़ के सभी स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जनमानस को जागरूक किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार, रात में पसीना आना अथवा बलगम में खून आने जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद...