एनसीसी कैडेट्स ने सीखे फायरिंग, रैपलिंग और ड्रोन संचालन के गुर
नैनीताल, जून 18 -- भवाली, संवाददाता। घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है। सातवें दिन गुरुवार को कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ साहसिक गतिविधियों और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई।शिविर की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अविजीत मेहता के नेतृत्व में योग सत्र से हुई। योग के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक फिटनेस, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया गया। इसके बाद कैडेट्स को राइफल से फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें विभिन्न हथियारों की कार्यप्रणाली और उपयोग की जानकारी दी गई। ड्रिल प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन, एकाग्रता और सैन्य कौशल का अभ्यास किया। शिविर में पहुंचे एसडीआरएफ नैनीताल के जवानों ने कैडेट्स को रैपलिंग और क्लाइम्बिंग की तकनीक सिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.