आगरा, जुलाई 9 -- एनसीसी कैडेट्स ने राइफल हैंडलिंग और ड्रिल की बारीकियां के बारे में जाना। वन यूपी बटालियन, एनसीसी द्वारा संचालित सीएटीसी छह कैंप पनवारी स्थित श्रीराम आदर्श महाविद्यालय में संचालित है। कैंप कमांडेंट कर्नल दीपक जुयाल ने बताया कि सभी एनसीसी कैडेट्स को अल्फा, ब्रावो, चार्ली और डेल्टा कंपनी में बांटा गया है। कंपनी के अनुसार विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद संपन्न होंगे। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सूबेदार मेजर निर्मल सिंह बताया कि एनसीसी के कैडेट्स ने पॉइंट 22 राइफल की हैंडलिंग, उसका खोलना जोड़ना सीखा। इसके अलावा ड्रिल में सैल्यूट करना, क्वार्टर गार्ड ड्रिल का भी अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- देश की सुरक्षा की रीढ़ है सैन्य संचार तकनीक: कर्नल दीपक ट्रे...