अलीगढ़, नवम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अग्रसेन इंटर कॉलेज, हरदुआगंज में चल रहे एनसीसी कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवा वर्ग की भूमिका बेहद अहम है। टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी साधन है। एनसीसी कैडेट्स अपने प्रयासों से समुदाय तक स्वास्थ्य संदेश आसानी से पहुंचा सकते हैं। सत्र का संचालन करते हुए जिला पीपीएम समन्वयक डेविड कुमार शाही ने बताया कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, यदि समय से जांच और सही उपचार लिया जाए। उन्होंने कैडेट्स को टीबी की निशुल्क जांच, मुफ्त दवाइयों, Rs.1000 प्रतिमाह निक्षय पोषण सहायता और निक्षय मित्र (माई भारत वॉलेंटियर) योजना की विस्तृत जानकारी दी। जिला टीबी/एचआईवी समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.