एनसीसी कैडेट्स ने मांगों को लेकर राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संभल, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों से आए एनसीसी कैडेट्स ने राज्यमंत्री के आवास पर एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे गौरव बघेल ने बताया कि देश के कई विभागों और भर्तियों में एनसीसी 'बी' एवं 'सी' सर्टिफिकेट धारकों को बोनस अंक या प्रोत्साहन दिया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह सुविधा अभी तक लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि पुलिस और अन्य सरकारी भर्तियों में एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को भी बोनस अंक प्रदान किए जाएं, ताकि युवाओं को प्रोत्साहन मिले और अधिक से अधिक छात्र एनसीसी से जुड़ सकें। इस अवसर पर कैडेट्स ने एकजुट होकर कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.