कोडरमा, फरवरी 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । कोडरमा स्टेशन पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के परेड में शामिल होकर लौटे चार एनसीसी कैडेट्स का स्वागत सोमवार को किया गया। इनमें कैडेट रौशन कुमार, अंकित कुमार, आलोक कुमार और काम्या कुमारी शामिल हैं। कैडेटों ने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस जैसे शिविर में राष्ट्रीय एनसीसी मंच पर जिले का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। रौशन कुमार, अंकित कुमार और काम्या कुमारी सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र हैं, जबकि आलोक कुमार गांधी उच्च विद्यालय से हैं। इस अवसर पर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात भी मिली। सीएच स्कूल की कैडेट काम्या कुमारी का चयन युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए किया गया है। इसके तहत वे विदेश जाकर विभिन्न देशों के कैडेट्स से संवाद करेंगी और भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.