एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
मेरठ, अक्टूबर 1 -- दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में गुरुवार को 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कैडेट्स ने आकर्षक पोस्टर बनाकर स्वच्छ भारत का संदेश दिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती, एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी और सीनियर जीसीआई सीमा के मार्गदर्शन में हुई। कैडेट्स ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को दर्शाते हुए लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य देश को स्वच्छ बनाने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Roorki News: एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता का लिया संकल्प उन्होंने कैड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.