पिथौरागढ़, सितम्बर 9 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। वाइब्रेंट विलेज हाट में 80 यूके एनसीसी बटालियन की ओर से जन-जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने नशा मुक्ति, 'माटी के मोल' और 'टीबी हारा, देश जीता' जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कैडेट्स ने नशे के दुष्प्रभावों से बचने, अपनी संस्कृति और माटी से जुड़े रहने तथा आधुनिक तकनीक और टेलीविजन के अत्यधिक प्रभाव से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कैडेट सचिन चंद ने सीमांत क्षेत्रों में बढ़ते पलायन की समस्या पर प्रभावी भाषण दिया। उन्होंने युवाओं से गांव, संस्कृति और जन्मभूमि से जुड़े रहने के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया...