एनसीसी कैडेट्स ने निकाली हर घर तिरंगा रैली
लातेहार, अगस्त 16 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय महुआडांड़ के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व देवेंद्र मिश्रा ने किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कैडेट्स ने लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गुड़गुड़टोली, कार्मेल हॉस्पिटल मार्ग होते हुए दुर्गाबाड़ी मंदिर मोड़ पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.