एनसीसी कैडेट्स ने निकाली टी.बी. उन्मूलन जागरूकता रैली
बांदा, सितम्बर 10 -- बांदा। एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देश पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा टी.बी उन्मूलन जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राम प्रसाद एवं सीटीओ कमलेश कुमार सहित 96 एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.