मथुरा, जुलाई 11 -- पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प के साथ एसपीएस इंटरनेशनल अकादमी में 11 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के पहले दिन कैडेट्स ने विद्यालय परिसर, खेल मैदान और मुख्य द्वार के आसपास फलदार और छायादार पौधे लगाए। दूसरे दिन छात्रों ने आसपास के क्षेत्र में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एनसीसी के अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन ने कैडेट्स के साथ मिलकर 200 से अधिक पौधे लगाए। इनमें नीम, पीपल, बरगद, आम और अमरूद के पौधे शामिल थे। कैडेट्स ने हर पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। यह भी पढ़ें- विद्यालय में किया पौधारोपण विद्यालय के प्राचार्य राव राजेन्द्र कुमार ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य सिर्फ अनुशासन और देश ...