सुल्तानपुर, अक्टूबर 3 -- सुलतानपुर। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ.आलोक कुमार व प्रशिक्षक सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की। विद्यार्थियों को जागरूक किया और रंगोली बनाई। साथ ही सांस्कृतिक परिषद के संयोजन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर एक संगोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों सादगी सरलता सहजता सत्य और अहिंसा के प्रमाणिक प्रतीक हैं। उप प्राचार्य प्रोफेसर निशा सिंह ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने जो आदर्श रचे हैं। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर छात्राओं ने बनाए आकर्षक पोस्टर वे सदै...