एनसीसी कैडेट्स ने किया झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का शैक्षणिक भ्रमण
दुमका, जून 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। चर्तुथ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका द्वारा चयनित 20 एनसीसी कैडेट्स एवं स्थायी प्रशिक्षक स्टाफ के लिए झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (सोना सोबरन उड़ान अकादमी), दुमका का एक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य कैडेट्स को हवाई अड्डे की कार्यप्रणाली, विमानन क्षेत्र की मूलभूत जानकारी तथा पायलट प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान कैडेट्स को संस्थान की कार्यप्रणाली, विमान संचालन तथा विमानन प्रशिक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.