एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
रुडकी, जुलाई 14 -- रुड़की, संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में आयोजित शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैम्प कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया और कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल प्रकृति संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और बेहतर पर्यावरण तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.