एनसीसी कैडेट्स को सेना में करियर की दी जानकारी
जौनपुर, जून 12 -- जौनपुर, संवाददाता। 96 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर में गुरुवार को विशेष व्याख्यान हुआ। इसमें कैडेट्स को भारतीय सेना में करियर के अवसरों, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया और सैन्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में युवाओं को सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया। भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश ने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए पात्रता मानदंड, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई), शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल परीक्षण और अंतिम मेरिट चयन की जानकारी दी। कर्नल शैलेश ने एनसीसी कैडेट्स को सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न अवसरों तथा एनसीसी प्रमाणपत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.