एनसीसी कैडेट्स को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में 64 यूपी वाहिनी एनसीसी की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। बेस हॉस्पिटल से आए सैन्य चिकित्सा अधिकारी ने व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान बेस हॉस्पिटल की टीम ने कैडेट को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीक सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षकों ने बताया कि समय पर और सही तरीके से सीपीआर देने से कई मामलों में किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। शिविर कमान अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण कैडेट को अनुशासित, जागरूक और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.