बेगुसराय, अगस्त 12 -- बरौनी। बरौनी एनसीसी कैंम्प में मंगलवार से 10 दिवसीय 35 बिहार बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय भागलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण उनियाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल उमेश छेत्री ने किया। शिविर में भागलपुर ग्रुप की विभिन्न एनसीसी यूनिटों के लगभग 500 कैडेट्स हिस्सा ले रहे है। इसमें पूर्व चयनित 114 थल सैनिक शिविर के कैडेट्स भी शामिल हैं। 10 दिनों के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ आधुनिक तकनीक, नेतृत्व, अनुशासन, टीम भावना व व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, ऑब्सटेकल ट्रेनिंग व त्वरित टेंट पिचिंग जैसी गतिविधियां भी ...