एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम से बचाव के लिए किया जागरूक
मेरठ, मई 27 -- मेरठ। विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा साइबर क्राइम से बचाव पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अमित निगम ने कैडेट्स को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल और डेटा चोरी जैसे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संदिग्ध लिंक से सावधान रहने, मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी। शिविर में करीब 500 कैडेट्स ने भाग लिया। अंत में कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने एनसीसी कैडेट्स को बनाया साइबर दूत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.