शामली, जून 27 -- शामली। शहर के देशभक्त इंटर कॉलेज में चल रहे 85 यूपी बटालियन एनसीसी कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान फायरिंग रेंज पर कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। लेफ्टिनेंट आशीष कुमार तथा हवलदार मीन बहादुर थापा के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सीपी भदौला ने कैडेट्स को मिलिट्री स्टडी विषय तथा सेना के तीनों अंगोंकृथल सेना, नौसेना एवं वायु सेनाकृके बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर चीफ ऑफिसर नीरज कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कैडेट्स को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। हवलदार अनूप राणा ने कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास के संबंध में प्र...