औरंगाबाद, मई 2 -- सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद परिसर में 29 अप्रैल से 8 मई तक चल रहे 13 बिहार बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह में सभी एनसीसी कैडेट्स के पीटी से हुई। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स की ड्रिल कराई गई।

प्रशिक्षण गतिविधियाँ इसके बाद सभी कैडेट्स को बारी-बारी से .22 राइफल से फायरिंग का अभ्यास कराया गया। साथ ही स्टाफ के द्वारा कैडेट्स को मैग्नेटिक कंपास एवं सर्विस प्रोटेक्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एनसीसी की उड़ान टीम ने भी कैडेट्स को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। डेमो के माध्यम से कई तथ्य समझाए गए। सदर प्रखंड के शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, औरंगाबाद के डा. राज आर्यन एवं उनकी टीम ने कैडेट्स को अभ्यास, फर्स्ट एड, सीपीआर सहित कई स...