लखीमपुरखीरी, मई 6 -- क्षेत्र के एसके पब्लिक इंटर कॉलेज दुलही में एनसीसी कैडेट्स को वर्दी बांटी गई। विद्यालय के डायरेक्टर ख़बीरुल हक उस्मानी ने 25 छात्र-छात्राओं को एनसीसी की वर्दी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्दी मिलने से कैडेट्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होंगे। विद्यालय के एमडी रिजवान उस्मानी, प्रधानाचार्य आशीष कुमार वर्मा, एनसीसी कैडेट्स के शिक्षक अंकुल मौर्य, राशिद अली व्यवस्थापक, निगम कुमार कार्यालय प्रभारी सहित सोने लाल, सुभाष मौर्य, शरीफ अहमद, त्रिलोकीनाथ यादव, सुमन यादव, प्रतिमा पाल, रुखसार बानो व पुनीता पाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेरेमनी में एनसीसी कैडेट्स को दी गई रैंक वर्द...