एनसीसी कैडेट्स को दिया गया ड्रिल और मैप रीडिंग का प्रशिक्षण
बिजनौर, जुलाई 2 -- 32 यूपी बटालियन एनसीसी धामपुर द्वारा देवता पीजी कॉलेज मोरना में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-96 के दूसरे दिन कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग एवं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।गुरुवार को प्रशिक्षण की शुरुआत शारीरिक व्यायाम से हुई। इसके बाद सूबेदार पलजर भूटिया, हवलदार बिकास क्षेत्री एवं हवलदार प्रकाश सिंह ने कैडेट्स को बाजू शस्त्र, सलामी शस्त्र, तेज चाल से मुड़ना तथा कदमताल का अभ्यास कराया। मैप रीडिंग सत्र में कैडेट्स को मानचित्र के प्रकार, दिशाएं, भौगोलिक एवं सैन्य सांकेतिक चिन्ह, कम्पास, फॉरवर्ड एवं बैक बेयरिंग की जानकारी दी गई।कैप्टन धीरज शर्मा ने बाढ़ एवं डूबने की स्थिति में बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। जबकि लेफ्टिनेंट ललित कुमार एवं लेफ्टिनेंट जाहिद अली ने हीट वेव से बचाव एवं रोकथाम विषयक जानकारी दी। कैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.