रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को अग्निशमन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने एनसीसी कैडेट्स को आग से बचाव और आपातकालीन प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों के साथ ही रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह ने कहा कि एक नेवल कैडेट के लिए अनुशासन के साथ आपदा प्रबंधन का ज्ञान भी जरूरी है। कैडेट्स को रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग को सुरक्षित तरीके से बुझाने, फायर हाइड्रेंट और होज रील के संचालन, आग में फंसे व्यक्ति के रेस्क्यू तथा प्राथमिक उपचार की विधियों का भी प्रशिक्षण दिया गया। यहां सब लेफ्टिनेंट नवीन चंद्र धूसिया, सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी, एलएफएम राजेंद्र सिंह,...