बुलंदशहर, मई 9 -- अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर डॉक्यूमेंट्री दिखाकर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सैन्य जागरूकता की भावना को विकसित की। शुक्रवार को डीपीबीएस कॉलेज में 41 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशीष नौटियाल के निर्देशन में 'ऑपरेशन सिंदूर' विषय पर एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. यजवेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की डॉक्यूमेंट्री कैडेट्स में देश सेवा के प्रति समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से भी अवगत कराया। प्रो. पी के त्यागी ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन के माध्यम से कैडेट्स को सैन्य अभियानों, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा भारतीय सेना के अदम्य साह...