एनसीसी कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों पर किया जागरूक
रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पुलिस और विद्यार्थी संवाद शृंखला के तहत मनन विद्या मंदिर में रांची पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के एनसीसी के पांच सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें हेलमेट, सीट बेल्ट पहनने, तेज गति से वाहन को नहीं चलाने, निर्धारित से ज्यादा यात्री गाड़ी में नहीं बैठाने, नाबालिग को वाहन नहीं चलाने आदि की जानकारी दी गई।नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, लड़कियों को आत्मरक्षा एवं सम्मान के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के बारे में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.