एनसीसी कैडेट्स को कराया योगाभ्यास
मेरठ, जून 8 -- एमपीएस फॉर गर्ल्स वेस्टर्न रोड में आयोजित हो रहे 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-255 में योग का आयोजन किया गया। इसमें योगाचार्य शरद शर्मा ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को विभिन्न योगाभ्यास सिखाए। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को सरल आसन करवाए, साथ ही साथ प्राणायाम भी कराए। कैंप कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि योग का मानव जीवन में विशेष महत्व है। डॉ. रीना बिश्नोई प्रोफेसर व डीन सुभारती विश्वविद्यालय ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स को पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया। यह भी पढ़ें- जीवन जीने की कला सिखाता है योग : कर्नल होपेंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.