एनसीसी कैडेट्स को एटीएस कैंप में मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण
देहरादून, मई 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ऋषिविहार स्थित माउंट लिटरा जी स्कूल के 18 जूनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को एटीएस कैंप के लिए प्रस्थान किया। प्रतिभागियों को कैंप में सैन्य प्रशिक्षण मिलेगा। एनसीसी अधिकारी अश्वनी भट्ट ने कहा कि यह 10 दिवसीय आवासीय कैंप एसवीएम इंटर कालेज बाबूगढ़, विकासनगर में लगाया जा रहा है। इसमें सभी कैडेट्स को 29 यूके बटालियन एनसीसी के अधिकारियों की ओर से सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 14 बालक व 4 बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, उप प्रधानाचार्य शिप्रा बहल, स्टेट मैनेजर गजेंद्र चौहान, प्रभुराम भट्ट आदि मौजूद रहे l यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण से अनुशासित भविष्य तलाश रहे कैडेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.