गिरडीह, फरवरी 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गुरूवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन में खूब गुलाल उड़े। होली मिलन समारोह में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एवं एनसीसी सीटीओ प्रो विनीता कुमारी उपस्थित रही। मौके पर डॉ अनुज ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। इसमें लोग आपसी भेदभाव को भुलाकर सभी एक रंग मे रंग जाते हैं। प्रो विनीता ने कहा कि सभी कैडेट्स इस होली के त्योहार को आपसी सद्भावना, सौहार्द और भाइचारे के साथ मनाते हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कैडेट्स ने डॉ अनुज और प्रो विनीता को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...