सीवान, जुलाई 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह राजकीय इंटर कॉलेज व पुरानी किला स्थित इस्लामियां हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में एनसीसी में छात्रों के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए शारीरिक व लिखित परीक्षा बुधवार को हुई। वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में इस दौरान 7 बिहार बटालियन एनसीसी छपरा के द्वारा वीएम उच्च विद्यालय में 100 छात्रों का नामांकन किया गया। छात्रों की शारीरिक व लिखित परीक्षा के उपरांत 100 छात्रों का चयन किया गया। सात बिहार बटालियन एनसीसी छपरा के कमांडिंग ऑफिसर एसएन पांडेय के नेतृत्व में नायक सूबेदार सत्येन्द्र कुमार झा, हवलदार गौतम सिंह व हवलदार नसीर अहमद द्वारा सफलता पूर्वक निष्पक्ष बहाली करायी गयी। वहीं, इस्लामियां हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में ट्रूप नंबर 209 के कैंपस में एनसीसी कैडेट़्स का प्रथम वर्ष...