जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- जमशेदपुर। 37वां झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर विनय आहूजा, एडम ऑफिसर प्रेमचंद झा सहित कई अधिकारी, प्रशिक्षक, अभिभावक व कैडेट्स उपस्थित रहे।इस दौरान रिपब्लिक डे कैंप 2026, सीडब्ल्यूएस स्कॉलरशिप के लिए चयनित तथा बेस्ट कैडेट पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। चयनित कैडेट्स को 6000 रुपये, जबकि बेस्ट कैडेट को 4500 रुपये का चेक, प्रमाण-पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...